Ekta Singh

Add To collaction

प्रेम जाल

ट्रेन ट्रेन ट्रेन ट्रेन ट्रेन ऽऽऽऽऽऽऽऽ
हैलो-पापा (देवपाल )
नम्रता~हाँ जी पापा आप कैसे हो,मम्मी,शेरी सब ठीक हैं?
पापा ~हाँ बेटा सब ठीक है,बेटा शेरी की तबीयत ठीक नहीं।
नम्रता ~क्या हुआ पापा ?
पापा ~बेटा तू घर आ जा
नम्रता~पापा•••• बहुत मुश्किल से मेरी जॉब लगी है हमारा घर वैसे ही कितने मुश्किल दौर से गुज़र रहा है।
पापा ~बेटा मैं जॉब छोड़ने को नहीं बोल रहा।

बस एक दो दिन के लिए घर आ जा फिर चाहे तो चली जाना।
नम्रता~ठीक है।पापा बाॅय
दूसरी तरह से फोन कट जाता है।

नम्रता एक ••••बहुत मेहनती लड़की है।उसके पापा भी बहुत मेहनती हैं।उन्होंने मुश्किल से अपना घर बनाया। वह बहुत सालों से किराए के घर में रह रहे थे।उसके पापा अपना बिजनेस करते थे।
लेकिन अभी दो साल से काम बिल्कुल बंद था घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा था।

देवपाल जी की दो बेटियां हैं।(नम्रता और शेरी )उनकी दोनों ही बेटियां बहुत संस्कारी हैं।देवपाल की पत्नी बहुत खूबसूरत हैं• तो उनकी बेटियां अपनी माँ की तरह ही हैं।शेरी अभी 10वी की परीक्षा की तैयारी कर रही है।

नम्रता ने 12वी के बाद से ही स्कूल में अकाउंट डिपार्टमेंट में जॉब कर ली थीं।
बी.कॉम ओपन से कर रही थीं।जॉब के साथ-साथ पढ़ाई भी करती।
उसके रंग रूप में बहुत सादगी झलकती थीं।अगर कोई एक बार देख ले तो देखता ही जाए।वह बहुत साफ़ दिल की लड़की है।
उसको नहीं समझ आ रहा था कि क्या समस्या है।जो पापा बुला रहे हैं।
यही सोचते -सोचते उसकी ना जाने कब आँख लग गई।

(अखिर नम्रता को पापा क्यु बुला रहे थे।इन सवालों का जवाब जानने के लिए इस कहानी का अगला भाग पढ़े।)


   27
9 Comments

hema mohril

26-Mar-2025 05:34 AM

amazing

Reply

वानी

02-Jun-2023 04:20 PM

Nice

Reply

sunanda

25-Apr-2023 01:30 PM

very nice story

Reply